‘कश्मीर मुद्दा छोड़ सकता है पाक’

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी)  के सह अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी ने कहा है कि भारत के साथ संबंध सुधारने तथा अन्य पहलुओं पर ध्यान केन्द्रित करने के उद्देश्य से पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे को छोड़ सकता है।

पूव र्प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के पति जरदारी ने जोर देकर कहा है कि कश्मीर मुद्दे को लेकर भारत पाकिस्तान के बीच संबंधों की अनदेखी नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि दोनों देश इस मुद्दे पर इंतजार कर सकते हैं जिससे दोनों देशों की भविष्य की पीढि़याँ  विश्वासपूर्ण वातावरण में इस विवाद को हल कर सकेंगीं।
पाकिस्तान में गत 18 फरवरी को चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी पीपीपी पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के साथ अन्य दलों को मिलाकर गठबंधन सरकार बनाने की तैयारी में है।
जरदारी ने भारतीय पत्रकार करन थापर को टेलीविजन कार्यक्रम ‘ डेविल्स एडवोकेट’  के लिए दिए साक्षात्कार में यह बात कही है।

Hello world!

Welcome to WordPress.com. This is your first post. Edit or delete it and start blogging!

Newer entries »